फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती का माल माल बांट रहे छह बदमाश गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में जेवर के जहांगीरपुर कस्बे में किराना व्यापारी के घर हुई डकैती डालने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, चार बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


उनके पास से एक लाख दो हजार रुपये और जेवरात बरामद हुए हैं। घटना के बाद बृहस्पतिवार को एक चीनी मिल में माल का बंटवारा करते हुए उनको गिरफ्तार किया गया। उनसे पिस्टल और तमंचा भी मिला है।

एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को किराना व्यापारी संजय अग्रवाल के घर से डकैत लाखों रुपये का सामान ले गए थे। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि किराना व्यापारी के घर डाका डालने वाले बदमाश बंटवारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने चीनी मिल से छह बदमाशों को दबोच लिया लेकिन चार भाग गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान बुलंदशहर निवासी सोनू, जहांगीरपुर निवासी रिंकू वाल्मिकी, मोनू, अरुण, बंटू और योगेश के रूप में हुई है।

बदमाशों के कब्जे से लूटे गए सोने और चांदी के जेवर भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि उनके साथी जहांगीरपुर निवासी रिंकू, दानिश व सुशील समेत चार बदमाश भागने में सफल रहे। सोनू ने बताया की उसने पिस्टल भूड़, बुलंदशहर निवासी संजय शर्मा से ली थी, जो इन दिनों जेल में है।

आरोपियों ने दुकान से घर तक व्यापारी का पीछा किया था और जब वह गेट पर पहुंचा तो उसे धक्का देकर वे भी घर में घुस गए थे। डाका डालने के बाद वे जेवर और नकदी लेकर चीनी मिल के पास गए थे और वहीं पर झाड़ियों में जेवरात छिपाए थे। एसपी ने बताया कि मामले में पूरी कहानी पड़ोसी दानिश और मोनू ने रची थी। कुल 10 लोग वारदात में शामिल थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें