फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार स्टेशन पर हुई चार हजार मरीजों की व्यवस्था, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

Fri, 19 Jun 2020 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
निरीक्षण करते रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के स्टेशन कोविड अस्पताल में तब्दील किए जा रहे हैं। आनंद विहार स्टेशन पर लगे कोविड केयर कोच में जल्द ही मरीजों को शिफ्ट किया जा सकता है। क्योंकि, यहां ना केवल रेल मंत्रालय बल्कि दिल्ली सरकार के पदाधिकारी भी पहुंचकर लगातार जायजा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने भी स्टेशन परिसर के साथ रेल कारखाने में तैयार किए गए कोविड केयर कोच का मुआयना किया। इस मौके पर यादव ने बताया कि अगर राज्य सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से खत्म हो जाता है तो स्टेशन पर लगे कोविड कोच में हल्के लक्षण वाले मरीजों को रखा जा सकता है। कोचों के अंदर हर केबिन में बेड की व्यवस्था की गई है। 

इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की भी व्यवस्था है। एक्सपर्ट्स से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया था कि जो नॉन एसी कोच हैं वो इस तरह की बीमारी से लड़ने के लिए उपयुक्त होंगे। क्योंकि, इसमें फ्रेश हवा की जरूरत होती है। स्टेशन पर पंखा व कूलर लगाकर भी कोच को ठंडा रखा जाएगा।
विज्ञापन


क्रांस वेंटिलेशन का है इंतजाम
यादव ने बताया कि सभी कोच में रेलवे ने मच्छरदानी वाला नेट लगाया है। इसका फायदा यह है कि दोनों तरफ की खिड़की खुल जाती है और क्रॉस वेंटिलेशन होने लगता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कुछ दिनों तक गर्म मौसम है। जो गर्मी महसूस हो रही थी उसको भी कंट्रोल करने के लिए तापमान कंट्रोल किया जाएगा। ट्रेन की छत पर इंसुलेटर लगाया जा रहा है। पानी का लगातार छिड़काव भी किया जाएगा। ट्रेन की छत पर कवर लगाया गया है। 

स्वास्थ्य सुविधा का होगा विकल्प
कोविड कोच राज्य सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का विकल्प के तौर पर बनाया गया है। दिल्ली सरकार की जरूरत के लिए 503 कोच अलग-अलग स्टेशन पर लगाए गए हैं। आनंद विहार स्टेशन को पूरी तरह से कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया है। इस स्टेशन पर 267 कोच वाली ट्रेन अलग-अलग प्लेटफार्म पर लगी है, जिसमें 4 हजार से ज्यादा बेड की व्यवस्था है। 

जोन में बांटा गया स्टेशन, कंट्रोल रूम बनाया
आनंद विहार स्टेशन को ग्रीन, ऑरेंज, रेड जोन में बांटा गया है, गंभीर बीमारी वाले, कम लक्षण वाले को अलग-अलग श्रेणी वाले कोविड केयर कोच में आइसोलेट किया जा जा सके। राज्य सरकार इस तरह की विशेष ट्रेन को हॉस्पिटल से लिंक करेगी। इसमें जो भी मरीज आएंगे, पता होगा कि अगर मरीज की तबियत बिगड़ती है तो उन्हें किस हॉस्पिटल में लेकर जाना है। एंबुलेंस राज्य सरकार देगी। स्टेशन पर 24 घंटे स्टाफ तैनात होगा। वहीं, कोविड मरीजों के लिए स्टेशन पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। 

यूपी में छोटे स्टेशनों पर इस तरह की कोच की मांग
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी 372 कोच स्टेशनों पर लगाए गए हैं। यूपी सरकार ने छोटी-छोटी जगहों के लिए इस तरह के कोच की मांग की है। उनका ये मानना है कि छोटी जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। कुछ छोटी जगहों पर, छोटे स्टेशनों पर रेलवे की कैटरिंग की व्यवस्था नहीं होती है। जहां रेलवे की व्यवस्था नहीं है, वहां राज्य सरकार व्यवस्था करेगी। दिल्ली में चूंकि आईआरसीटीसी का किचन है, लिहाजा यहां के स्टेशनों पर भोजन पहुंचाने में ज्यादा समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें