फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर रेल में सफर करने की सोच रहे हैं तो जान लें आपकी ट्रेन कितनी है लेट

Sun, 14 Jan 2018 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

घने कोहरे और उत्तर भारत में पड़ने वाली ठंड के कारण रेल यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यात्री ट्रेनों का घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। शनिवार को सौ से अधिक ट्रेनों की रफ्तार थमीं रही तो डेढ़ दर्जन निरस्त रहीं। जिससे यात्री बिना आरक्षित बर्थ के सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन


कोहरे के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन का सफर दो दिन में पूरा हो रहा है। शाम की ट्रेन सुबह निकल रही है। ठंड की ठिठुरन में यात्री रेल का इंतजार कर रहे हैं।

प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेन निर्धारित समय से दिल्ली के स्टेशनों से रवाना नहीं हुईं। कई रेल परिवर्तित समय से चलीं। धुंध के कारण कई ट्रेनें दिल्ली घंटों देरी से पहुंची।
विज्ञापन


ना आने वाले पैसेंजरों को राहत है, ना ही जाने वाले मुसाफिरोें को। ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार- श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 15 व 18 जनवरी को निर्धारित समय व निर्धारित रूट पर चलेगी। पिछले दिनों इसे परिवर्तित रूट से चलाने का निर्णय लिया गया था। 

घंटों देरी से चलने वाली ट्रेनें 

मगध एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से पहुंची
बिहार संपर्क क्रांति 12 घंटे लेट हुई
महाबोधी 10 घंटे
वैशाली 9 घंटे
रीवा 8 घंटे
पूर्वा 16 घंटे
ब्रह्मपुत्र 7 घंटे
देहरादून एक्सप्रेस 13 घंटे
रांची गरीब रथ 4 घंटे
बरेली-भुज 9 घंटे
गोरखधाम 4 घंटे
हावड़ा-दुरंतो 6 घंटे
फैजाबाद एक्सप्रेस 4 घंटे
विक्रमशीला 7 घंटे
शिवगंगा 4 घंटे
5 सप्तक्रांति 5 घंटे
अवध-आसाम 4 घंटे देरी से चली

परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेन 

रेलवे - फोटो : SELF
. पूर्वा एक्सप्रेस शनिवार शाम 5:35 बजे की जगह देर रात 1 बजे के लिए निर्धारित की गई। 
. आनंद विहार-जसीडीह एक्सप्रेस शाम 7:50 बजे की जगह रविवार सुबह 5 बजे चलेगी।
. जयनगर गरीब रथ शाम 4:55 बजे की जगह परिवर्तित समय 8 बजे रात में रवाना हुई। 
. आनंद विहार-गया एक्सप्रेस शाम 7:10 बजे की जगह देर रात 11:30 बजे के लिए निर्धारित की गई। 
. दिल्ली-जोधपुर एक्सप्रेस शुक्रवार रात 11:15 बजे की जगह शनिवार सुबह 8:15 बजे रवाना हुई। 
. हावड़ा दुरंतो दोपहर 12:55 बजे की जगह रात 8:20 बजे के लिए निर्धारित हुई।

निरस्त ट्रेनें

Railway
राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस
संगम एक्सप्रेस
दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस
पदमावत एक्सप्रेस
लिच्छवी एक्सप्रेस
गोमती एक्सप्रेस
आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस
महानंदा, ऊंचाहार
रोहतक इंटरसिटी
चंडीगढ़-प्रयाग एक्सप्रेस
आनंद विहार-सियालदाह एक्सप्रेस
विज्ञापन

रविवार को निरस्त रहने वाली ट्रेनें 

डेमो इमेज
. मेरठ सिटी-इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस। 
. ट्रेन संख्या 14113 /14114 इलाहाबाद जंक्शन-देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस। 
. ट्रेन संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-आसाम एक्सप्रेस।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें