फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के बल पर एरिया मैनेजर को लूटा

Sun, 27 Jul 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार शाम एक कंपनी के एरिया मैनेजर प्रशांत श्रीवास्तव को चाकू की नोंक पर लूट लिया। पीडि़त ने मामले की जानकारी थाना लिंकरोड पुलिस को दी है। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


वैशाली सेक्टर चार निवासी प्रशांत श्रीवास्तव नोएडा स्थित एक ऑटो कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। शनिवार की शाम करीब छह बजे वैशाली मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने रिक्शा लिया।

इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्हें चाकू की नोंक पर ले किया। पीडि़त ने पुलिस को बातया कि दोनों बदमाश उसे अपनी बाइक पर बैठाकर औद्योगिक क्षेत्र ले गए, जहां पर्स, मोबाइल और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। एसएचओ लिंकरोड का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें