फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB Lal Demise: पुरातत्ववेत्ता बीबी लाल का निधन, अयोध्या में विवादित ढांचे के नीचे बताए थे राम मंदिर के साक्ष्य

Sat, 10 Sep 2022 03:27 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

प्रोफेसर बीबी लाल ने ही सबसे पहले अयोध्या में बाबरी मस्जिद के नीचे राम मंदिर के साक्ष्य निकाले थे। उनके निधन पर विभिन्न इतिहासकारों और पुरातत्ववेत्ताओं ने भी दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
प्रोफेसर बीबी लाल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरातत्ववेत्ता और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर बृजबासी (बीबी) लाल का निधन हो गया। अयोध्या में विवादित ढांचे के नीचे राम मंदिर की खोज उन्होंने ही की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर विभिन्न इतिहासकारों और पुरातत्ववेत्ताओं ने भी दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''बीबी लाल एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व थे। संस्कृति और पुरातत्व क्षेत्र में उनका योगदान अद्वितीय है। उन्हें एक ऐसे महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा किया। उनके निधन से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें