फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम का पहरा: चोरी हुई बाइक फिर हुई चोरी, इस बार थाने के मालखाने से उड़ा ले गए चोर, महकमे में मचा हड़कंप

Fri, 11 Nov 2022 07:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आशंका है कि कोई थाने से बाइक लेकर चला गया है। उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की जल्द ही पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के पहरे के बीच थाने के मालखाने से ही बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित चोरी हो गई अपनी बाइक की बरामदगी के बाद उसे लेने के लिए थाने पहुंचा। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर फिर से उस बाइक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

घटना बिंदापुर थाने की है। 28 जून को एक व्यक्ति ने अपनी बाइक चोरी होने की ई-एफआईआर की थी। शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई। काफी छानबीन के बाद 18 अगस्त को पुलिस ने बाइक बरामद कर ली। बरामद बाइक को पुलिस ने बिंदापुर थाने के मालखाना में जमा कर दिया। 

अदालत से शिकायतकर्ता को बाइक सौंपे जाने के आदेश पारित हुआ। तीन सितंबर को शिकायतकर्ता अपनी बाइक लेने के लिए थाना पहुंचा। उसने थाने में अदालत के आदेश की कॉपी दिखाई और उसकी बाइक सौंपने के लिए कहा। 
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई करने के बाद जांच अधिकारी थाने के मालखाने पहुंचे और बाइक की तलाश करने लगे। काफी तलाश के बाद बाइक नहीं मिली। आशंका है कि कोई थाने से बाइक लेकर चला गया है। उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की जल्द ही पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें