फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 250 के पार एक्यूआई, ऑरेंज श्रेणी में पहुंची शहर की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-हर चार से पांच घंटे में बदल रहा प्रदूषण का स्तर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर की वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब होने लगी है। बारिश के बाद से गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 250 के पार पहुंच गया है। उसके बाद हवा की गुणवत्ता ऑरेंज श्रेणी (खराब) में दर्ज की गई। लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर ने पर्यावरणविदों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शहर में बीते कुछ दिनों से एक्यूआई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हर चार से पांच घंटे में प्रदूषण का स्तर बदल रहा है, जिससे हवा की गुणवत्ता स्थिर नहीं रह पा रही। सुबह और देर शाम के समय प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत अधिक दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

टूटी सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

हाल में हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़कें टूट गई हैं और उनके सूखने के साथ ही धूल उड़ने लगी है। निर्माण गतिविधियां, खुले में पड़ा मलबा और वाहनों से उठने वाली धूल भी प्रदूषण बढ़ाने में योगदान दे रही है।
विज्ञापन

पर्यावरणविद् गौरी सरीन का कहना है कि यदि समय रहते धूल नियंत्रण और निर्माण स्थलों पर प्रदूषण रोकने के उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने तथा मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें