रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार अपूर्वा अपने ऊपर किसी तरह का बंधन नहीं चाहती है। वह आजाद रहना चाहती थी। इस कारण ही उसने अपने कॉलर बोन पर फ्री वर्ल्ड गुदवा रखा था। पूछताछ में भी अपूर्वा ने बताया था कि वह खुले विचारों की है और वह आजाद रहना चाहती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब अपूर्वा को पछतावा हो रहा है। उसका कहना है कि जो हो गया वह हो गया... अब वह क्या कर सकती है।
पुलिस का कहना है कि उन्हें 22 अप्रैल को इंदौर जिला बार एसोसिएशन ने पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। दिल्ली पुलिस अब इंदौर जिला बार एसोसिएशन को पत्र लिखने जा रही है। इसमें बताएगी कि दिल्ली पुलिस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है। जांच को कोर्ट के सामने रखा जाएगा। जांच में कहीं भी किसी तरह की कमी नहीं है।