अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के आवासीय कोचिंग अकादमी में दाखिले के लिए 26 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जामिया ने सूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार जामिया की https://admission.jmi.ac.in/ वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।
जामिया के अनुसार उम्मीदवार अंतिम समय की किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय सीमा से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा छह जून को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए देशभर में 13 केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2025 के परिणाम में जामिया की अकादमी से 38 छात्र चयनित हुए थे। इसमें 15 छात्राएं शामिल थी। जामिया परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग से लेकर हॉस्टल की सुविधा उम्मीदवारों को उपलब्ध कराता है।