पुलिस की चेतावनी
राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदर्शनों का दौर जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रदर्शन का एलान किया है। वहीं इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उसने आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का जिक्र किया है।