फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अवार्ड’ के लिए 20 फरवरी तक करना होगा आवेदन

Sun, 12 Feb 2017 07:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
महिलाओं के लिए साहसिक कार्य करने वालों को दिल्ली महिला आयोग ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अवार्ड 2017’ से सम्मानित करेगा। इच्छुक आवेदक 20 फरवरी तक अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन आयोग के ऑफिस या वेबसाइट पर भेजा जा सकता है। आवेदनकर्ता महिला और पुरुष दोनों वर्गों से हो सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर काम करने वालों को आयोग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अवार्ड देकर सम्मानित करने जा रहा है। आठ मार्च को यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

लड़कियों, महिलाओं के उत्थान और उनके सहयोग के लिए  साहसिक काम कर उदाहरण पेश करने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयोग ने कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी नामांकित सूची से अवार्ड के लिए लोगों का चयन करेगी। पिछले वर्ष 25 लोगों को यह अवार्ड दिया गया था। अवार्ड के रूप में सर्टिफिकेट, शील्ड और कैश प्राइज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें