फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वित्तीय सहायता योजना के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय ने वित्तीय सहायता योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग (डीडीसीई), स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) के विद्यार्थी 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर तय की गई थी।
विज्ञापन


इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करना और उनकी फीस का बोझ कम करना है। योजना के तहत चार लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाले विद्यार्थियों को फीस में 100 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। वहीं, चार से आठ लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तक फीस में राहत देने का प्रावधान है। एसेंशियल रिपीट (ईआर) और बैकलॉग वाले विद्यार्थी इस योजना के तहत वित्तीय सहायता के योग्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें