भारत के बड़े औद्योगिक संगठनों में एक एपीजे रियल एस्टेट ने मंगलवार को डीएलएफ साइबर सिटी में ‘प्लग एन प्ले’ और ‘को-वर्किंग स्पेस ब्रांड की स्थापना की। एपीजे रियल एस्टेट 108 साल पुराने एपीजे सुरेन्द्र ग्रुप की इकाई है।
कार्यक्रम में मौजूद एपीजे बिजनेस सेंटर के निदेशक शौविक मंडल ने कहा, “20,000 वर्गफीट में फैला, 330 लोगों के बैठने की क्षमता से युक्त ABC – गुरुग्राम कार्यस्थल
का एक सम्पूर्ण समाधान है। पिछले 60 दिनों में हमने हैदराबाद और कोलकाता की क्षमता को दोगुना बढ़ाकर अपने विकास की रणनीति दर्शाई है, और गुरुग्राम की ये शुरुआत दिल्ली एनसीआर में हमारे फोकस को स्पष्ट करती है। 20 सालों से अपनी सेवा और गुणवत्ता के लिए जाना जाने वाला हमारा ब्रांड, यहाँ भी आलिशान को-वर्किंग स्पेस, पसंद-आधारित केबिन, मीटिंग रूम, व्यवस्थित ऑफिस, एक वर्चुअल ऑफिस और ब्रेकआउट एरिया उपलब्ध कराएगा। एपीजे ग्रुप में पूरे भारत में, हमेशा से 85-90% की बसावट रही ही है, इस प्रदर्शन को देखते हुए हमें उम्मीद है कि एपीजे बिजनेस सेंटर साल की तीसरी तिमाही से पहले ही लगभग 2100 सीटर की उपस्थिति बना लेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित एपीजे सुरेन्द्र ग्रुप की निदेशक, प्रीति पॉल ने महिलाओं के लिए एक खास स्कीम की घोषणा की| “ABC फॉर वीमेन एट वर्क स्कीम एबीसी की प्रत्येक इकाई कार्यस्थल के माहौल को महिलाओं और परिवारों के अनुकूल बनाएगी। ये विशेषाधिकार महिला उद्यमियों और महिला नेतृत्व और महिला स्वामित्व उद्योगों को सशक्तता प्रदान करेगा। मैं उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ, जब देश भर में मौजूद एबीसी के सम्पूर्ण कार्यस्थलों में से आधे कार्यस्थलों पर महिला व्यवसायियों का स्वामित्व हो।”
ABC फॉर वीमेन एट वर्क स्कीम महिलाओं के लिए एक ऐसा अनुकूल माहौल तैयार करती है, जिसमें वो अपनी लाइफ और वर्क के बीच बैलेंस बिठा पाएंगी। एपीजे बिजनेस सेंटर अपनी सभी महिला उद्यमियों को प्राइवेट स्पेस में 15 दिन रेंट फ्री की सुविधा भी दे रहा है। महिला व्यवसायी देश भर में कहीं भी मौजूद ABC लाउन्जेस में आ-जा सकेंगी, जहाँ वे अपनी मीटिंग कर सकती हैं, नेटवर्किंग के लिए जा सकती हैं। इसके अलावा मीटिंग/कॉन्फ्रेंस रूम की बुकिंग पर उन्हें 20% डिस्काउंट भी मिलेगा।
‘ABC फॉर वीमेन
एट वर्क’ स्कीम के साथ साझी सोच रखने वाले संगठनों के जुड़ने से महिलाएं और भी कुछ बेहतरीन कार्यक्रमों का लाभ ले पाएंगी, जिनमें नेटवर्किंग सेशंस, मेंटरिंग और बिजनेस बूस्ट टॉक्स, योग और कल्याण की वर्कशॉप, सेल्फ-डिफेन्स की क्लासेस के साथ वो अपने ABC स्पेस में ही डिस्काउंट कीमत पर किताबें, ग्रोसरी और हेल्थी फ़ूड भी मंगा सकेंगी।
हाई-टेक DLF साइबर सिटी के 14वें फ्लोर पर स्थित ABC गुरुग्राम आलिशान ऑफिस की तलाश में एक बढ़िया विकल्प है, जो न्यूनतम किराए, कम मेंटेनेंस और प्रशासनिक मूल्य के चलते किसी भी प्रकार के बिजनेस के लिए उपयुक्त है।