अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आत्मरक्षा के गुर स्वयं पुलिस अधिकारी ने बताया। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। - ऊषा, छात्रा
लोगों के मन में पुलिस को लेकर कई भ्रांतियां हैं। अभियान में पुलिस अधिकारी से मिलकर उनसे अपनी बात रखने का अवसर मिला तो पता चला कि पुलिस हमारे लिए कितनी मददगार है। - तनु, छात्रा
आपात स्थिति में हमें किन-किन नंबरों पर सहायता मिल सकती है यह पुलिस उप निरीक्षक ने छात्राओं को बताया। यह जानकारी हमारे लिए आगे चलकर उपयोगी साबित होगी। - साक्षी, छात्रा
इस तरह के शिविर में हमें कई जानकारियां मिली हैं जो बेहद उपयोगी हैं। स्कूलों में इस तरह के शिविर हमेशा होते रहने चाहिए। जिससे छात्राओं को विशेष फायदा मिलेगा। - वंदना, छात्रा