फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद दो दिन की रिमांड पर गिलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व लेक्चरर एसएआर गिलानी को देशद्रोह के आरोप में सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिलानी को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले गिलानी को सोमवार शाम हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने में करीब तीन-चार घंटे पूछताछ की गई। नई दिल्ली डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद गिलानी को सोमवार देर रात करीब तीन बजे आईपीसी की धाराओं 124ए देशद्रोह,120बी(आपराधिक षड्यंत्र) और 149 (गैर कानूनी रूप से एकत्र होना) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

डीयू के तीन प्रोफेसर व प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने एसएआर गिलानी के खिलाफ बयान दिया था। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद डीयू के प्रोफेसर अली जावेद को सबसे पहले पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने भी गिलानी के खिलाफ दिया बयान

इसके बाद डीयू के रिटायर प्रोफेसर निरमालांशु चटर्जी और प्रो. विजय सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था। ये तीनों प्रोफेसर गिलानी के कार्यक्रम में थे। प्रो. अली जावेद ने प्रेस क्लब का हॉल बुक कराया था।

तीनों प्रोफेसर ने पूछताछ में कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगने की बात कही है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भी गिलानी के खिलाफ बयान दिया है। हालांकि प्रेस क्लब में जिस कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाए गए थे उस कार्यक्रम की कोई वीडियो फुटेज व मोबाइल क्लिपिंग पुलिस को नहीं मिली है।

मालूम हो कि दस फरवरी को प्रेस क्लब के हॉल में आयोजित एक समारोह में अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाए गए थे। इस दौरान गिलानी और तीन अन्य वक्ता भी मंच पर मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें