फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के एक और विधायक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 12 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोमनाथ भारती
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेताओं का विवादों से पुराना नाता है। अब दिल्ली के पूर्व काननू मंत्री सोमनाथ भारती व उनकी समर्थकों के खिलाफ हौजखास थाने में एम्स अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट, बलवा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि सोमनाथ भारती ने जेसीबी मशीन की मदद से गौतम नगर की ओर नाले रोड पर बनी एम्स की दीवार जबरन तोड़ दी। विरोध करने पर उनके समर्थकों ने एम्स के सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें छह लोगों के चोट लगी।

घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारियों को चोट पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बलवा करने का मामला दर्ज कर लिया है। हौजखास थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एम्स के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने इस संबंध में शिकायत दी है। उनका कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे सोमनाथ भारती अपने करीब 300 समर्थकों के साथ गौतम नगर नाले रोड पर पहुंच गए।
Trending Videos
विज्ञापन

भारती पर एम्स की सुरक्षा अधिकारियों से मारपीट का आरोप

सोमनाथ भारती
नाला रोड को एम्स प्रशासन ने एमसीडी से लीज पर लिया हुआ है। रोड के एंड प्वाइंट पर प्रशासन की ओर से दीवार की हुई है। सोमनाथ भारती का कहना था कि नाला रोड आम लोगों की प्रॉपर्टी है।

कागजात मांगने पर वह उसके कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद जबरन उन्होंने दीवार को तोड़ दिया। एम्स के सिक्योरिटी गार्ड्स ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्हें बुरी गालियां देकर उन पर हमला कर दिया गया।

हमले में संजय, दिनकर चौधरी, संजय, अजय कुमार, वेदप्रकाश और जितेंद्र सिंह नामक सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गए। घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।  इधर बलवे की खबर मिलते ही मौके पर भारी सुरक्षा बल बुला लिया गया। लोगों को समझा-बुझाकर हटाया गया।

छानबीन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश पर हौजखास थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद जल्द ही पुलिस सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें