फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप आदमी पार्टी को एक और झटका, केजरीवाल के विधायक को 18 महीने के जेल

Fri, 02 Sep 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और पवन शर्मा
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल में घिरी आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। पार्टी के विधायक एक के बाद एक विवादों में उलझते जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उत्तरी दिल्ली के आदर्श नगर से विधायक पवन शर्मा को एक पुराने मामले में 18 महीने की जेल हो गई है।

पवन शर्मा पर 2009 में एक स्टील फैक्ट्री में मजदूर की मौत के मामले में केस चल रहा था। मामले में लापहवाही से मौत का मामला दर्ज था। रोहिणी कोर्ट ने आज आप विधायक को गैर-इरादतन हत्या का दोषी करार दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

सेक्स स्कैंडल में फंसे आप के मंत्री संदीप कुमार

संदीप कुमार
कोर्ट ने मामले में विधायक को 1 लाख जुर्माने और 18 महीने की जेल की सजा सुनाई है। हालांकि बताया जा रहा है कि बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई।

गौरतलब है कि बुधवार को ही दिल्ली सरकार में मंत्री संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी सामने आई थी। जिसके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्री संदीप कुमार को पद से हटा दिया था। 

संदीप कुमार दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। केजरीवाल ने संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद ये कदम उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें