फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में होगा एक और डायर्वजन!

Sat, 18 Jan 2014 09:31 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडावासी एक और रूट डायवर्जन झेलने के लिए तैयार रहें। सेक्टर-94 अंडरपास के निर्माण कार्य के दौरान रूट डायवर्जन से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। प्राधिकरण ने अंडरपास के निर्माण की प्रक्रिया अगले दस दिनों में शुरू करने का दावा किया है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस को इससे संबंधित कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सिटी सेंटर चौराहे पर निर्माणाधीन अंडरपास के चलते पिछले तीन महीने से डायवर्जन की मार वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। अब एक और डायवर्जन परेशानी बढ़ाने वाला है। हालांकि, एक बार फिर प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस के बीच तालमेल का अभाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: बैंक्वेट हॉल वाले रास्ते पर लग सकता है जाम!

प्राधिकरण ने 25 जनवरी से अंडरपास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का दावा किया है, लेकिन डायवर्जन से संबंधित कोई सूचना ट्रैफिक पुलिस को नहीं दी गई है। यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्राधिकरण से कोई पत्र हमें नहीं मिला है, जिसके आधार पर डायवर्जन की प्लानिंग की जा सके।
विज्ञापन


यह अंडरपास ओखला बैराज रोड के नीचे से सेक्टर-94 और 95 के बीच बनेगा। अंडरपास बनने के बाद एक्सप्रेस-वे से सटे सेक्टर-94, 96, 97, 125, 126, 127, 128 से दिल्ली के बीच आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। वाहन चालकों को महामाया फ्लाईओवर का प्रयोग कर लंबा चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें