फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU College Fest: डीयू के सत्यवती कॉलेज में मैग्नम फेस्ट का आगाज, छात्रों ने टैलेंट राउंड में दिखाया हुनर

Thu, 27 Mar 2025 08:31 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में मैग्रम फेस्ट का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्रों ने टैलेंट राउंड में भाग लिया। साथ ही ऑडिटोरियम में वार्ता सेशन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सत्यवती कॉलेज में आयोजित मेगस 25 कार्यक्रम में उत्साहित छात्र - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीयू के सत्यवती कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक वार्षिक फेस्ट मैग्नम 2025 का बुधवार को आगाज हो गया। इस दौरान छात्रों ने टैलेंट राउंड में अपने अंदर का हुनर पूरे स्टेज पर बिखेरा। वार्षिक फेस्ट की शुरुआत स्टोकशन से हुई, जिसके बाद ऑडिटोरियम में वार्ता सेशन का आयोजन किया गया। इस वार्ता में बतौर स्पीकर प्रथम सिंह, मेघना, फूड ब्लॉगर भूमिका शामिल हुईं।

विज्ञापन

 
फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए बड़ी तादाद में कई कॉलेजों के छात्र पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर है। फेस्ट के पहले दिन ही कई सारे मजेदार गेम्स व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोपहर को हॉल में स्टार्टअप रीबूट ने सभी को खिलखिलाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। लेकिन, मस्ती का पिटारा टैलेंट राउंड से खुला।

जहां डीजे की तेज आवाज में प्रतिभागियों ने स्टेज पर एक से बढ़कर एक नाच, गाने, ड्रामा की प्रदर्शनी दी, जिसे जज करने के लिए जय कपूर और राधिका छाबरा मौजूद रहे। फेस्ट की मस्ती में कब सुबह से शाम हुई और शाम, रात में बदल गई किसी को पता ही नहीं चला। 
विज्ञापन


फेस्ट में तड़का लगाने के लिए सोशल मीडिया की हस्ती अंजली अरोड़ा, हेमंत चौधरी ने भी शिरकत की। दोनों ही इंफ्यूलेंसर ने छात्रों के बीच अपने संघर्ष की कहानी बताई और उन्हें प्रेरित किया। वहीं, कलाकार सार्थक भट्ट ने भी स्टेज पर चार चांद लगा दिए। लेकिन, देर रात तक छात्रों के झूमने की वजह डीजे नाइट रहीं। डीजे केशू ने सभी छात्रों को अपने धुन पर नचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें