फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक दिवस केवल समारोह नहीं है, उत्कृष्टता, दृढ़ संकल्प का उत्सव है: उपराज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीयू के गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 42वें वार्षिक दिवस समारोह में पहुंचे उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। वार्षिक दिवस केवल एक समारोह नहीं बल्कि उत्कृष्टता, दृढ़ संकल्प और उस जीवंत भावना का उत्सव है, जो किसी संस्थान को एक सूत्र में पिरोती है। एआई के प्रभाव से जानकारी तक पहुंच आसान हो गई है, लेकिन गहराई से समझना, विश्लेषण करना और सही निर्णय लेना अभी भी शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही संभव है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने यह बातें श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 42वें वार्षिक दिवस समारोह के अवसर पर कही। कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। उन्होंने विभिन्न संकायों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और डिग्रियां देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कॉलेज प्राचार्य प्रो कवल गिल, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन एमपीएस चड्ढा, डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका समेत अन्य अतिथि उपस्थित रहे। उपराज्यपाल ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका अब केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे छात्रों में सोचने और समझने की क्षमता विकसित कर रहे हैं। शिक्षकों की मार्गदर्शक की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्हें जीवन में जिज्ञासा, दृढ़ता और ईमानदारी जैसे गुण अपनाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने मन जीते जग जीत के संदेश के माध्यम से आत्म-नियंत्रण और आत्मविश्वास के महत्व को रेखांकित किया गया। इसके अलावा छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया। समारोह के दौरान शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में असाधारण योगदान देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कॉलेज की चार दशकों की विरासत की सराहना की।

वार्षिकोत्सव के बाद उपराज्यपाल ने विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खुलकर अपने विचार रखने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि ऐसे संवाद युवाओं और नेतृत्व के बीच बेहतर समझ और प्रेरणा का माध्यम बनते हैं।
विज्ञापन


पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और मूल्यों का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सदैव प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा क्षेत्र में निरंतर सुधार और आधुनिकीकरण की दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें