फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना का आरोप: पुलिस कर रही जासूसी, भाजपा कार्यालय भेजी जा रही सीसीटीवी फूटेज

Tue, 27 Mar 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
anna - फोटो : हिमांशु सोनी
क्या भाजपा अन्ना की निजता में सेंध लगा रही है, क्या पुलिस भाजपा के इशारे पर लोकतंत्र का गला घोट रही है, क्या भाजपा को अन्ना के सत्याग्रह से सत्ता के बाहर होने का खतरा है। ये ऐसे सवाल हैं जो अन्ना पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की चोरी करके भाजपा कार्यालय पहुंचाए जाने के आरोपों के बाद खड़े हो गए हैं।
(सभी फोटो - हिमांशु सोनी /अमर उजाला)


 
विज्ञापन

अन्ना को किया गया सीसीटीवी कैमरों से नजरबंद

2 of 6
anna - फोटो : हिमांशु सोनी
मंगलवार को अन्ना के अनशन के पांचवें दिन रामलीला मैदान में बने पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी मॉनिटरिंग की ऐसी तस्वीरें सामने आयीं जिनमें बीजेपी ऑफिस पीटी लिखा हुआ है।ऐसे में सवाल यह है कि क्या पुलिस अन्ना की जासूसी कर रही है ? इस बारे में पता लगने के बाद से अन्ना और अन्ना के समर्थकों में रोष स्थिति बनी हुई है। अन्ना ने कहा यह लोकतंत्र नहीं हुकूम तंत्र है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। 
विज्ञापन

चोरी से खींची गई पुलिस कंट्रोल रूम से तस्वीरें

3 of 6
anna - फोटो : हिमांशु सोनी
रामलीला मैदान में अन्ना हजारे की हर गतिविधि को पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजरबंद किया गया है। आंदोलन के पांचवे दिन सीसीटीवी फुटेज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ होने के बाद अन्ना बोले कि यह समझ आता है कि पुलिस सुरक्षा कारणों की वजह से सीसीटीवी लगाकर उनकी निगरानी कर रही है, लेकिन पुलिस कंट्रोल रूम से मेरी सभी जानकारियां भाजपा कार्यलय किसके कहने पर भेजी जा रही हैं।

 

4 of 6
anna - फोटो : हिमांशु सोनी
उन्होंने कहा कि मैं इस पर बहुत दुखी हूं कि उनकी आजादी के अधिकार का अनन किया जा रहा है, जो लोकतंत्र में नहीं होता। उन्होंने मीडिया को बताते हुए आरोप लगाया कि उनकी हर गतिविधि की फुटेज की चोरी करके भाजपा कार्यालय में भेजने का क्या मकसद है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया क पुलिस अपने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी फुटेज की लाइव तस्वीरें भाजपा कार्यालय भेज रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
anna - फोटो : हिमांशु सोनी
अन्ना सत्याग्रह के कोर कमेटी सदस्य नवीन ने बताया कि रामलीला मैदान में बने पुलिस कंट्रोल रूम की सीसीटीवी फुटेज देखने पर उन्हें फुटेज के निचले कॉर्नर पर बीजेपी ऑफिस पीटी लिखा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने चोरी से कंट्रोल रूम में लगे मॉनिटरिंग स्क्रीन की तस्वीरें खींच ली।इसके बाद जब उन्होंने पुलिस से इस बारे में पूछा कि फुटेज पर बीजेपी ऑफिस पीटी का क्या मतलब है तो पुलिस ने उन्हें कहा कि यह टेक्रिकल प्रोबलम की वजह से हो रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anna hazare - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन में पांच किलो घटा अन्ना का वजन
आंदोलन के पांचवे दिन अन्ना का वजन 5.3 किलो घट गया। डॉक्टरों की टीम के मुताबिक अनशन के पहले दिन अन्ना का वजन 74.3 किलो से घटकर 69 किलो को गया है। अन्ना का वजन तेजी से घटते हुए पांच किलो कम होने के कारण डॉक्टर उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं।डॉक्टरों की मानें तो आने वाले कुछ घंटे अन्ना की सेहत के लिए नाजुक साबित हो सकते हैं। वहीं अन्ना ने कहा कि वजन कम होनी की वजह से थोड़ी कमजोरी महसूस हो रही है, लेकिन मैं ठीक हूं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें