फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में कुछ खास लोगों का समर्थन करेगी टीम अन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
विख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपने समर्थकों को निर्देश दिया है कि वह हरियाणा विधानसभा चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करें। हरियाणा टीम अन्ना के सदस्य आने वाले चुनावों में उनके निर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा टीम अन्ना के प्रभारी पीएल कटारिया ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने अन्ना हजारे से रालेगण सिद्धी के यादव बाबा मंदिर में मुलाकात की थी। उसी समय अन्ना ने उन्हें निर्देश दिया था कि उनकी टीम हरियाणा विधानसभा चुनावों में किसी पार्टी को समर्थन नहीं दें।

अगर उन्हें किसी को समर्थन देना ही है तो वह ईमानदार निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में ही रहें। अन्ना ने कहा कि अगर कोई ईमानदार प्रत्याशी मैदान में नहीं हो तो उनके समर्थक राजनीतिक भागदौड़ से दूर ही रहें। अन्ना ने कहा कि भारतीय संविधान में किसी राजनीतिक दल का कोई उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

टीम अन्ना के सदस्य करेंगे इस निर्देश का पालन

आने वाले 24 अगस्त को गुड़गांव के अग्रवाल धर्मशाला में अन्ना पीस फाउंडेशन का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस फाउंडेशन का मकसद देश भर में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए योजनाएं और रणनीति तैयार की जाएगी।

यही से जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। जिसके सभी सदस्य गैर-राजनीतिक होंगे। इनका काम जहां भी भ्रष्टाचार की शिकायत हो वहां पर वह इसे दूर करने की पहल करें।

गुड़गांव में टीम अन्ना के सदस्यों की संख्या एक हजार है। टीम अन्ना के हरियाणा प्रभारी पीएल कटारिया ने कहा कि अन्ना फीस फाउंडेशन के गठन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें