फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमोल ने कुवैत में किया भारत का नाम रोशन

Sat, 15 Mar 2014 03:28 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के शूटर अनमोल जैन द्वारा कुवैत में शूटिंग चैम्पियनशिप जीतने के बाद शुक्रवार को लौटे अनमोल का बल्लभगढ़ बस अड्डे पर दुकानदार बस अड्डा यूनियन ने स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान सीनियर जिमनास्टिक कोच अशोक सैनी और शूटर के कोच राकेश सिंह भी अनमोल के साथ रहे। अनमोल का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

यूनियन के प्रधान प्रेम खट्टर, प्रमोद मित्तल, महेश मित्तल, रोशन लाल, गोपी चंद शर्मा आदि ने अनमोल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर शूटर अनमोल जैन ने कहा कि उसने अभी से ही मई में जर्मनी में होने वाले इंटरनेशनल जूनियर कंप्टीशन की तैयारी शुरू कर दी है। उसे विश्वास है इस मैच में भी वह देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन


इस दौरान हरीश धेवन, राजीव गोयल, सुनील गोयल, श्याम लाल छाबड़ा, वेद विरमानी, देशराज हंस और शूटर के दादा उदय चंद जैन, राजेंद्र जैन, प्रमोद जैन और दीपिका शर्मा सहित कई्र लोगों ने उसे आर्शीवाद दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें