नगर निगम और पशु दस्तों के साथ अब पुलिस कर्मी भी सड़कों पर घूमने वाली गायों को पकड़कर गौशाला भिजवाने का काम करेंगे। हरियाणा गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने अफसरों के साथ बैठक कर इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। बैठक में लिए गए
निर्णय के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में सड़कों व पार्कों में घूमने वाले गौवंश को पकड़कर मवई गौशाला में 500, गोपाल गौशाला में 200 एवं ऊंचा गांव गौशाला में 100 गौवंश को निगम द्वारा विशेष अभियान के तहत भिजवाया जायेगा। इस कार्य में पुलिस विभाग, नगर निगम के तीनों पशु दस्तों की सुरक्षा हेतु सहयोग करेगा।
निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि नगर निगम एक से 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र से गौवंश को पकडकां उक्त गौशालाओं में भिजवाने का कार्य करेगा।
उन्होंने इस संबंध में शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में घूमते पाए जाने वाले सभी गौवंश को निगम के पशुदस्तों को पकड़वाने में सहयोग करें और अपने किसी भी गौवंश को आवारा न घूमने दें।
अन्यथा निगम के पशु दस्ते द्वारा उन्हें पकड़कर गौशाला भेज दिया जायेगा। यदि मालिक अपने गौवंश को छुड़वाने आयेगा तो उससे 5100 रुपये जुर्माना और 150 रुपये प्रतिदिन खुराक के वसूले जायेंगे।