फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े बोल, आप प्रत्याशी आतिशी खाती हैं गोमांस: अनिल वाजपेयी

Thu, 09 May 2019 11:23 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-दिल्ली की सियासत में मर्यादा हुईं तार-तार
-आप के आरोप पर भाजपा नेताओं की भी जुबान फिसली
विज्ञापन
आप नेता आतिशी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वादों और नारों के बीच चल रहे चुनावी रण में अब मर्यादाएं भी तार-तार होती नजर आ रही हैं। गुरुवार को पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी ने जहां भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर को महिला विरोधी बताते हुए गंभीर आरोप लगाए तो जवाब में भाजपा नेता भी पीछे नहीं रहे। आप (आम आदमी पार्टी) से भाजपा में आए दिल्ली के गांधी नगर से विधायक अनिल वाजपेयी ने यहां तक कह दिया कि आतिशी गोमांस का सेवन करती हैं। वाजपेयी ने ये तक कहा कि सियासत में हर किसी नेता का परिवार होता है, जो चुनाव के वक्त उसके साथ खड़ा होता है। आतिशी के पति कहां है? वो हैं तो चुनाव में दिखाई क्यों नहीं दिए? 

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान वाजपेयी ने कहा कि आतिशी बीफ खाती हैं। कुछ महीने पहले उन्हें शास्त्री पार्क बुलन्द मस्जिद के पास एक मुस्लिम परिवार की शादी में जाने का मौका मिला, जिसमें आप के कई नेता और आतिशी भी थीं। इस दौरान कोई व्यक्ति एक पैकेट लेकर आया। वाजपेयी के अनुसार वे उस वक्त वहां मौजूद थे और उन्होंने पैकेट में मौजूद खाद्य पदार्थ के बारे में पूछा तो पता चला कि उसमें गोमांस था। यह सुन कर उन्हें गहरा आघात लगा। वाजपेयी ने कहा कि वे एक ब्राह्मण परिवार से हैं। इसलिए शादी में रुक नहीं पाए। बाद में आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से कह कर नाराजगी दूर करने का प्रयास किया, जो उन्हें स्वीकार्य नहीं था।

भाजपा में शामिल हुए एक और विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत ने कहा कि गौतम गंभीर के खिलाफ पर्चे बांटने का आरोप आम आदमी पार्टी के दिमाग की ही उपज है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी द्वारा झूठे पर्चे बंटवाना पुराना इतिहास रहा है। उनके मुताबिक विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह के पर्चे बटवाए गए थे। उस दौरान ओखला में हिंदू मुस्लिम समुदाय को लेकर ये पर्चे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था, लेकिन बाद में जांच होने पर साफ हुआ कि पूरे षड्यंत्र के पीछे आम आदमी पार्टी का ही हाथ था। सहरावत के मुताबिक इस सिलसिले में आप के सोशल मीडिया सेल प्रमुख जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें