फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से नाराज महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 15 Jun 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते रविवार रात आपसी विवाद से तंग आकर विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने उसके पति के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, कि मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला उमेश पत्नी के साथ दादरी नगर के रेलवे रोड स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में रहता है। वह ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उमेश का अपनी पत्नी शशि के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था।

रविवार रात भी दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद उमेश ने शशि की पिटाई कर दी। मारपीट से नाराज होकर शशि ने अपने कमरे में खिड़की में दुपट्टे का फंदा लगा कर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे शशि के पिता ने दादरी पहुंचकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पति उमेश के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें