फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के प्रोग्राम में ड्यूटी लगाने से नाराज था सिपाही, एचसीपी की कर दी धुनाई

Wed, 11 Jul 2018 09:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी लगाने से नाराज ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने अपने ही सीनियर हेड कांस्टेबल को पीट दिया। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बुधवार को एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने सिपाही के निलंबन के आदेश भी जारी कर दिए।

विज्ञापन


सिपाही वीरेंद्र यादव का नाम लाइन हाजिर होने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सूची में भी शामिल है। सोमवार को पीएम के कार्यक्रम में सिपाही वीरेंद्र की ड्यूटी क्रेन पर लगाई गई थी। सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो ट्रैफिक ऑफिस इंचार्ज दौलतराम ने एसपी ट्रैफिक को मामले की जानकारी देकर उसकी गैरहाजिरी लगा दी। 

इससे खफा सिपाही वीरेंद्र ऑफिस पहुंचा और हेड कांस्टेबल दौलतराम की पिटाई कर दी। सिपाही वीरेंद्र के सपा सरकार में एक प्रभावशाली नेता से संपर्क में था। जब तक सपा की सरकार रही, उससे कोई कुछ नहीं कहता था। ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायत अधिकारियों तक जाती भी थी, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता था। जब सरकार बदली तो भी उसने अपने कामकाज में कोई सुधार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें