फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः घूमने से रोकने पर गुस्साए युवक ने पुलिसकर्मी पर थूका, कराया जाएगा कोरोना टेस्ट

Tue, 14 Apr 2020 01:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान जांच में जुटी दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में लॉकडाउन के दौरान सड़क पर घूम रहे एक युवक को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने पूछताछ के लिए रोक लिया। युवक ने रोके जाने से नाराज होकर गुस्से में पुलिसकर्मी पर थूक दिया। गनीमत रही कि थूक पुलिसकर्मी के ऊपर नहीं गिरा। 

विज्ञापन


पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसकी पहचान शाहबाज (25) के रूप में हुई। वह परिवार के साथ लाहौरी गेट इलाके की गली कटरा हिंदू में रहता है। लाहौरी गेट पुलिस ने युवक के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने, जानबूझकर दूसरे की जान जोखिम में डालने और कोविड-19 संक्रमण फैलाने के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, लाहौरी गेट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष कल्लू भगत इलाके में रविवार रात 10 बजे पिकेट लगाकर वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार शाहबाज वहां पहुंचा। सुभाष ने उससे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सुभाष जब शाहबाज को कोविड-19 संक्रमण के बारे में समझाने लगा, तो शाहबाज आग बबूला हो गया। उसने सुभाष पर थूक दिया। शाहबाज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें