फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती तोड़ने की सजा: गलत संगत में पड़े दोस्त का छोड़ा साथ, चाकू से किया लहूलुहान; तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

Thu, 04 Jan 2024 05:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में एक दोस्त को दोस्ती तोड़ना महंगा पड़ गया। आरोपी दोस्ती तोड़ने से नाराज था। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिाय है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज पार्क इलाके में गलत संगत में पड़ने के बाद दोस्त का साथ छोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। इस बात से नाराज होकर रंजिश रखने वाले दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बुरी तरह घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की पहचान फाजिल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फाजिल सपरिवार फ्रेंडस एंक्लेव सुल्तानपुरी में रहते हैं। वह ढोल बजाने वालों की गाड़ी चलाते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि दो तीन साल पहले वह अपने एक दोस्त आशु के साथ टेंट लगाने का काम करते थे। इस दौरान आशु आपराधिक चरित्र के लोगों के संपर्क में आ गया। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। उसने आशु का साथ छोड़ दिया। आशु ने उसे देख लेने की धमकी दी।

सोमवार को नूरी मस्जिद के पास उनका आमना सामना हो गया। आशु अपने एक दोस्त के साथ वहां से गुजर रहा था। उसे देखते ही आशु झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर उसके दोस्त ने उसे पीछे से पकड़ लिया और आशु ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने दोस्त के साथ फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फाजिल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आशु और उसके दोस्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें