फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब कंपनी का गुस्सा, एयरपोर्ट पर मेरू सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरू कैब के चालकों ने शनिवार रात से दिल्ली एयरपोर्ट पर सेवाएं देनी बंद कर दी हैं। चालकों का आरोप है कि कंपनी एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव) की सवारियों की बुकिंग सिर्फ डीजल से चलने वाले वाहनों को दे रही है।
विज्ञापन


सीएनजी से चलनी वाली कैब को केवल दिल्ली में बुकिंग मिल रही है। वहीं, उन्होंने लोन की किश्तों में भी हेरफेर करने का भी आरोप लगाया है।

विरोध में शामिल चालक गगन ने बताया कि वे बीते शनिवार से सेवाएं नहीं दे रहे हैं। इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों एयरपोर्ट पर मेरू की टैक्सी चला रहे चालकों ने इसका समर्थन किया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दबी जुबान से माना की सेवाएं प्रभावित हैं

दिल्ली में लोकल सवारियों की बुकिंग से उन्हें नुकसान हो रहा है। चालकों का दूसरा आरोप है कि कंपनी चालकों से 1233 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ऋण की किश्त लेती है।

यह दस दिन में एक बार देनी होती है, मगर अब कंपनी दस दिन के 20 हजार या उससे ज्यादा की किश्त का वसूल रही है। उसका कोई हिसाब भी चालकों को नहीं दिया जा रहा है।

इस बारे में मेरू कैब के एयरपोर्ट मैनेजर दीपक से बात की गई तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। हालांकि दबी जुबान से माना की सेवाएं प्रभावित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें