मिनी कूपर सवार युवक ने गुस्से में गोलियां चलाईं और फरार हो गया। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है।
पूसा रोड स्थित नामी बार-क्लब में प्रवेश को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवक ने चार गोलियां चला दीं। क्लब मालिक की ओर से पुलिस को कॉल नहीं की गई, लेकिन किसी राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच हुई तो सीसीटीवी में वारदात कैद मिली। जांच में पता चला कि मिनी कूपर और एक अन्य कार में सवार कुछ लड़के क्लब में पहुंचे थे। कुछ लड़कियां भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
मिनी कूपर सवार युवक ने गुस्से में गोलियां चलाईं और फरार हो गया। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी से पता चला है कि घटना शनिवार रात करीब 2 बजे पूसा रोड के बार-क्लब के बाहर हुई। आधी रात को दो कारों में सवार होकर कुछ युवक-युवतियां यहां पहुंचे। इसके बाद क्लब में एंट्री का प्रयास करने लगे, लेकिन स्टाफ ने रोक दिया। काफी देर बहस करने के बाद आरोपी किसी को कॉल करने लगा। बात नहीं बनी तो वह कार में आकर बैठ गया। बाद में उसने कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर हवा में कई गोलियां चला दीं।