फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के साथ र्दुव्यवहार कर्मचारी ने जताया खेद

Mon, 14 Mar 2016 07:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पिता की हवस का शिकार बनी किशोरी पर बरसे कोड़े - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत कर्मचारी द्वारा वाल्मीकि समाज की महिलाओं से दुव्र्यवहार व धक्का मुक्की करने का मामला रविवार को खत्म हो गया। रविवार को तिगांव में आयोजित महापंचायत में कर्मचारी ने खेद प्रकट किया और महिलाओं के इलाज का खर्च उठाना स्वीकार किया।
विज्ञापन


महापंचायत की अध्यक्षता शिवचरण तंवर ने की। वीर एकलव्य दल के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चंदेलिया ने महापंचायत को संबोधित करते हुए बताया कि गत 26 फरवरी को सेल्स टैक्स विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नानक द्वारा बाल्मीकि समाज की महिलाओं को सेल्स टैक्स विभाग के कार्यालय के सामने रेखा, मीना, सविता, राजेश्वरी, सरोज, राजवती, हरवती सहित दर्जनों महिलाओं को मांगों को लेकर ठेकेदारी के प्रथा के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन में जाने से रोका और उनके साथ गाली गलौच व धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। रविवार को कर्मचारी ने पंचायत में पहुंचकर व्यवहार पर खेद प्रकट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें