फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनांउमेंट और स्लोगन तैयार जल्द चलेगी गतिमान एक्सप्रेस

Sun, 20 Mar 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नई दिल्ली से आगरा तक प्रस्तावित गतिमान एक्सप्रेस को चलाने की तैयारियां जोरों से चल  रही हैं। इस ट्रेन के परिचालन के समय स्टेशनों पर अनांउसमेंट कराने की तैयार कर ली गई है। खास कर ओखला व असावटी के लिए मेन्युअल अनांउसमेंट तैयार किया गया है। दिल्ली डिवीजन ने एक स्लोगन भी तैयार किया है। जिसमें कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वह प्लेटफॉर्म पर पीले रंग की रेखा से पीछे रहें। क्योंकि गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से गुजरने वाली है।
विज्ञापन


रेल अधिकारियों का कहना है कि बीच में पड़ने वाले सभी स्टेशनों के लिए कंप्यूटराइज अनाउंसमेंट तैयार कराई गई है। इसे स्टेशनों पर लगे कंप्यूटर सिस्टम में अपलोड किया जा रहा है। इस संबंध में असावटी और ओखला स्टेशन अधीक्षक को पत्र भी जारी कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि इस महीने के अंत तक गतिमान एक्सप्रेस का परिचालन शुरू  होने की संभावना है। ट्रेन के परिचालन की मंजूरी मिल चुकी है। नई दिल्ली से पलवल के बीच ओखला, ओल्ड फरीदाबाद, न्यूटाउन, बल्लभगढ़, असावटी और पलवल स्टेशन ऐसे हैं जहां से गतिमान एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म लाइन से गुजरेगी। इनमें से ओल्ड, न्यूटाउन, बल्लभगढ़ और पलवल पर कंप्यूटराइज अनांउसमेंट की सुविधा है जबकि ओखला और असावटी पर मैेन्युअल तरीके से उद्घोषणा की जाती है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से कंप्यूटराइज अनाउंसमेंट तैयार कर दी गई। ओखला और असावटी के लिए स्लोगन तैयार कर लिए गए हैं। दिल्ली डिवीजन के डीसीएम आशीष रॉय की ओर से ओखला और असावटी स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें