फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत नाद-म्यूजिक फॉर द सोल: भजनों से गुंजायमान रहेगी दिल्ली, कल आप भी कीजिए राधा-कृष्ण भक्ति का दिव्य अनुभव

Sat, 22 Aug 2026 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

रविवार को द्वारका स्थित यशोभूमि में ‘अनंत नाद-म्यूजिक फॉर द सोल’ का आयोजन होगा। लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट की एक ऐसी शाम जहां श्रोता सुरीले भजनों और आधुनिक संगीत के मेल से कृष्ण की भक्ति में झूमेंगे। आयोजन का का प्रिंट मीडिया सहयोगी अमर उजाला अखबार है।
विज्ञापन
अनंत नाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भक्ति के सुर हों, कृष्ण की कथा हो और पूरा सभागार एक साथ हरिनाम में डूब जाए, तो संगीत महज प्रस्तुति नहीं रहता, वह अनुभव बन जाता है एक दिव्य यात्रा की। कुछ ऐसा ही आध्यात्मिक माहौल 23 अगस्त यानी कल दिल्ली में देखने को मिलेगा। रविवार को द्वारका स्थित यशोभूमि में ‘अनंत नाद-म्यूजिक फॉर द सोल’ का आयोजन होगा। लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट की एक ऐसी शाम जहां श्रोता सुरीले भजनों और आधुनिक संगीत के मेल से कृष्ण की भक्ति में झूमेंगे। 

विज्ञापन


इस विशेष कार्यक्रम में देवी चित्रलेखा राधा-कृष्ण की भक्ति, प्रेम और समर्पण को भजनों और संगीत के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाएंगी। कार्यक्रम को अल्फोंसो स्टूडियोज, ट्राइबवाइब और बिग एफएम मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं, इसका प्रिंट मीडिया सहयोगी अमर उजाला अखबार है।

वृंदावन एक्सपीरियंस से जब मंच पर उतरेगा वृंदावन
‘अनंत नाद’ की खास संकल्पना है ‘वृंदावन एक्सपीरियंस’। इसका उद्देश्य दर्शकों को केवल भजन सुनाना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे वातावरण में ले जाना है, जहां संगीत, मंत्रोच्चार, दृश्य और कथा मिलकर वृंदावन की आध्यात्मिक अनुभूति कराएं। राधा-कृष्ण की भक्ति पर आधारित इस प्रस्तुति में लाइव म्यूजिक, भजन, कीर्तन, डिवोशनल कोयर, कहानी और इमर्सिव विजुअल्स एक साथ नजर आएंगे। इस दौरान प्रसिद्ध सितार साधक भागीरथ भट्ट भी अपनी प्रस्तुति से शाम को खास बनाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम एक नजर में

  • कार्यक्रम: अनंत नाद म्यूजिक फॉर द सोल
  • कलाकार: देवी चित्रलेखा
  • तारीख: 23 अगस्त 2026
  • समय: शाम 7:30 बजे
  • स्थान: यशोभूमि, नई दिल्ली
  • टिकटिंग पार्टनर: बुक माई शो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें