पहाड़गंज में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
शाहबाद डेयरी इलाके में एक की मौत, एक घायल
बाहरी उत्तर दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक अलग घटना में अशोक (36) की मौत हो गई और सुमित घायल (35) हो गए। तूफान के दौरान दीवार गिरने से वे वेल्डिंग का काम कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने बताया कि पुलिस को प्रहलादपुर में दीवार गिरने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले जितेंद्र कुमार ने उन्हें बताया कि दीवार गिरने की घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब यह घटना घटी, तब दोनों दीवार पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तूफान के दौरान वे दीवार के पास खड़े थे और दीवार उनके ऊपर गिर गई।