फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा बंगला साहिब में मृत मिला बुजुर्ग

Mon, 05 May 2014 06:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के संसद मार्ग थाना इलाके में स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन


हाथ पर लिखे नाम से उनकी पहचान मुख्तियार सिंह (80) के रुप में हुई। वह पटियाला, पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। वह अक्सर पंजाब से बंगला साहिब में आते रहते थे।

पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद गर्मी की वजह से बुजुर्ग की मौत होने की बात कही है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्याऊ के पास एक बुजुर्ग बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


बुजुर्ग को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें