फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः महिला को बचाने के लिए स्विमिंग पूल में कूदा ट्रेनी अफसर, गंवा दी जान

Tue, 30 May 2017 06:30 PM IST
Amarujala.com, Presented by: पूजा त्रिपाठी
विज्ञापन
ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में एक आईएफएस ट्रेनी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत की खबर सामने आई। यह घटना दिल्ली के बेर सराय की है। मृतक का नाम आशीष दहिया है, जो सोनीपत के निवासी था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 2016 बैच के आईएफएस अधिकारी आशीष अपने एक दोस्त अभिमन्यु से मिलने आया था। पता चला है कि आशीष उसका दोस्त अभिमन्यु व कुछ अन्य लोग स्विमिंग पूल के पास कल रात पार्टी कर रहे थे।

पार्टी के दौरान सबने तय किया कि स्विमिंग पूल में जाएंगे। इसी दौरान एक महिला अफसर पूल में फिसल गई। इसके बाद कई लोग उसे बचाने के लिए पूल में कूदे। इनमें आशीष भी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
महिला को बचाने के बाद सबने पाया कि आशीष गायब है। जब आशीष को ढूंढना शुरु किया तो वो पानी में मिला। वहां मौजूद लोग उसे लेकर तुरंत फोर्टिस अस्पताल गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस बीच पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ भी जारी है। An Indian Foreign Service trainee dies after allegedly drowning in a swimming pool near Delhi's Ber Sarai. Police investigating the case — ANI (@ANI_news) May 30, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें