फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: एमजी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त

Mon, 14 Apr 2025 09:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में  अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। इससे उस पर रखा ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मसूरी एमजी रोड पर गिरा हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी के एमजी रोड पर स्थित राहत स्कूल के पास सोमवार रात आठ बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया, जिससे उस पर रखा ट्रांसफार्मर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। टूटा हुआ पोल पास के निर्माणाधीन घर की दीवार पर अटक गया। घटना के समय वहां कोई मजदूर मौजूद नहीं था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


जाफर कॉलोनी निवासी बीडीसी सदस्य नौशेर और मो. नईम ने बताया कि एक वर्ष पहले एमजी रोड का विस्तारीकरण हुआ था, जिसके बाद विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर सड़क के बीच में आ गए। पहले ये सड़क के किनारे थे। सड़क पर पोल होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भी एक ट्रैक्टर की टक्कर से पोल टूटा था, लेकिन विद्युत विभाग ने इसे ठीक नहीं किया। सोमवार रात को हुई इस घटना में ट्रांसफार्मर टूट गया।

उपखंड अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि नए विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया है। जल्द ही इन्हें स्थापित कर दिया जाएगा। साथ ही, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें