फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइट नाइट किक बॉक्सिंग जूनियर प्रतियोगिता: मिक्स मार्शल आर्ट में बानी ने जीता रजत पदक, पिता ने जताया आभार

Mon, 14 Apr 2025 08:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

फाइट नाइट किक बॉक्सिंग जूनियर प्रतियोगिता में छह वर्षीय बानी जैन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता। इस कार्यक्रम को भारत और रूस के खेल जगत में दोस्ती को मजबूत करने के लिए एक अनूठे प्रयास के रूप में देखा गया।
विज्ञापन
पिता के साथ बानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पटपड़गंज में वन पंच क्लब ट्रस्ट द्वारा आयोजित फाइट नाइट किक बॉक्सिंग जूनियर प्रतियोगिता में छह वर्षीय बानी जैन ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता। इस अवसर पर बानी के पिता अर्पित जैन ने मार्शल आर्ट के प्रसिद्ध कोच रघुनंदन कश्यप का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में बानी को यह उपलब्धि हासिल हुई। 

विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन रूसी खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। प्रतियोगिता में रूस की आठ वर्षीय मिकेलिना मिरोशकिना ने स्वर्ण पदक जीता। रूस की ओर से एलेक्सेंकोव सेमेन और एलेक्जेंडर ने भी हिस्सा लिया। आयोजन में कई रूसी अतिथियों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने इसकी खूब सराहना की। इस कार्यक्रम को भारत और रूस के खेल जगत में दोस्ती को मजबूत करने के लिए एक अनूठे प्रयास के रूप में देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें