7 लाख लोगों को एक क्लिक के जरिए ठगने वाले शख्स को अगर पकड़ा जा सका तो उसके पीछे एक ज्योतिषि की गलत सलाह का हाथ है।
(स्टोरी साभारः डेली मेल)
विज्ञापन
2 of 7
anubhav mittal
- फोटो : अमर उजाला
यह बात सुनने में जरूर अजीब लग सकती है लेकिन अनुभव के साथ शायद कुछ ऐसा ही हुआ था जिसकी वजह से वह एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया और आज 37 अरब का मालिक जेल की सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन
3 of 7
file photo
- फोटो : अमर उजाला
असल में अनुभव मित्तल सामानों की खरीद-बिक्री का व्यवस्थित व्यापार शुरु करने वाला था। पूरी तैयारी भी हो चुकी थी लेकिन उसके ज्योतिष का मानना था कि यह सही समय नहीं है और इसीलिए अनुभव ने बिजनेस लॉन्च के अपने प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
4 of 7
anubhav mittal (file photo)
- फोटो : अमर उजाला
अनुभव मित्तल इंटमार्ट नाम की एक कंपनी शुरु करने वाला था। इस कंपनी में वह कई प्रोडक्ट्स बेचने वाला था जिसके एवज में वह लोगों से एंट्री फीस के नाम पर रकम लेता और उसका पहले से चल रहा सोशल ट्रेड का बिजनेस लीगल हो जाता।
विज्ञापन
5 of 7
महाठगी के आरोपी के समर्थन में लोगों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन अपने ज्योतिष की सलाह मानने की वजह से अनुभव एसटीएफ के निशाने पर आ गया। बता दें कि रेड के दौरान एसटीएफ ने भारी मात्रा में टी-शर्ट्स और अंब्रेला जैसे करोड़ों रुपयों के सामान जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
anubhav mittal
बता दें कि अनुभव की कंपनी किसी तरह के सामान की खरीद बिक्री नहीं करती थी। उसकी कंपनी सिर्फ नेटवर्किंग का काम करती(पिरामिड शेप बिजनेस) थी जो भारत में गैरकानूनी है।
कंपनी के लॉन्चिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी औपचारिक घोषणा के कार्यक्रम में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और अमीषा पटेल को बुलाया गया था।