फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 अरब की महाठगी करने वाले के दादा-दादी ने कहा, इतना कमाया होता तो हम परचून की दुकान न चलाते

Thu, 09 Feb 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
anubhav mittal - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में 3700 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड अनुभव मित्तल के दादा-दादी को अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका पोता ऐसा भी कर सकता है। अनुभव को निर्दोष बताते हुए उन्होंने साफ कहा कि यदि उसने रुपया कमाया होता तो क्या हम दुकान चला रहे होते? उसे झूठा फंसाया गया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द इंसाफ होगा।      
विज्ञापन

2 of 5
anubhav mittal's grand father - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में 3700 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी अनुभव मित्तल का परिवार मोहल्ला कृष्णगंज का रहने वाला है। उसके पिता सुनील मित्तल बिजली के सामान और दादा वेदप्रकाश मित्तल परचून दुकान चलाते हैं। दादा वेद प्रकाश ने बताया कि उनका पोता अनुभव पत्नी के साथ नोएडा में रहता था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
anubhav mittal - फोटो : अमर उजाला
लाखों लोगों को ठगने का मामला झूठा है। वहीं दादी मूर्ति मित्तल का कहना है कि अनुभव पढ़ाई में होशियार था। उसने बीटेक किया था। एक एक्सीडेंट में चोट लगने के बावजूद वह परीक्षा देने गया था। वह किसी को धोखा नहीं दे सकता। जल्द ही निर्दोष साबित होगा।

4 of 5
anubhav mittal - फोटो : अमर उजाला
अनुभव के पड़ोसियों ने बताया कि वह फेसबुक की तरह एक सोशल मीडिया एप और ई-वॉलेट सिस्टम लॉन्च करना चाहता था। वह किसी के साथ ठगी नहीं कर सकता।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anubhav mittal - फोटो : अमर उजाला
अनुभव के बिजनेस और काम को लेकर आज भी हजारों इन्वेस्टर्स हैं जो इतने बड़े घोटाले को अपने गले से नीचे नहीं उतार रहे हैं। इसके लिए हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें