फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: परिचित ने घर बुलाकर मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छावला इलाके की घटना, पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छावला इलाके में एक व्यक्ति ने अपने परिचित को घर बुलाकर मोबाइल लूट लिया। जानकारी के अनुसार, रोहन लांबा (28), रोशनपुरा, नजफगढ़ में परिवार के साथ रहता है और गोयला डायरी में वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता है।
उसके परिचित जितेंद्र ने 12 अक्टूबर को घर पर कुछ काम के बहाने बुलाया। वहां जितेंद्र एक अन्य युवक के साथ मौजूद था। बातचीत के दौरान जितेंद्र ने रोहन का मोबाइल देखा और उसे देने को कहा। रोहन के इन्कार करने पर जितेंद्र ने लाठी-डंडे से हमला कर पिटाई की, और साथी के साथ मिलकर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल रोहन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। छावला थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और भागे हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें