फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मुंबई अंडरवर्ल्ड-आईएसआई गठजोड़ से जुड़ा एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और डी-कंपनी के एक कथित गुर्गे से संबंध रखने वाले एक आरोपी को बहु-एजेंसी अभियान में गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध की पहचान हुजैफा के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि उसे केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हुजैफा को मुंबई अंडरवर्ल्ड के एक प्रमुख चेहरे मुन्ना झिंगाड़ा का करीबी सहयोगी बताया जाता है, जिसके कराची से सक्रिय होने का संदेह है। जांच एजेंसियां कथित मुंबई अंडरवर्ल्ड-आईएसआई गठजोड़ की जांच कर रही है और इस मामले में हाल ही में मुंबई के विभिन्न स्थानों पर समन्वित तलाशी अभियान और छापेमारी की गई थी। पुलिस सूत्र ने कहा कि जांच में संकेत मिले हैं कि हुजैफा को झिंगाड़ा ने ऐसा काम सौंपा था, जिसका उद्देश्य देश में भय फैलाना और दहशत का माहौल उत्पन्न करना था। हुजैफा को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि उम्मीद है कि विशेष प्रकोष्ठ उसकी हिरासत का अनुरोध कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें