संगीत संध्या पर गायक नीरज श्रीधर के साथ छात्र जमकर झूमे। छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर बॉलीवुड गायक नीरज ने करीब एक दर्जन गीत सुनाए। जिनका श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया। नीरज ने जब कॉकटेल फिल्म का तुम ही बंधु सखा तुम ही हो गाना शुरू किया तो भीड़ शोर मचाकर वंस मोर वंस मोर की डिमांड करने लगी।
एलिवेशन की टीम ने जीता पोलो कप
एमिटी पोलो कप का फाइनल मैच एलिवेशन पोलो एवं जिंदल पैंथर की टीमों के बीच रविवार को खेला गया। इसमें एलिवेशन पोलो ने विपक्षी टीम को 6 के मुकाबले 5 गोलों से पराजित किया। बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार एलिवेशन पोलो के सत्येंद्र गरचा और बेस्ट पोनी का पुरस्कार कराटिका घोडे़ को मिला।
विजेता टीम को संसद नवीन जिंदल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतुल चौहान, मनोज गौर, पूजा चौहान, डॉ. अमिता, असीम, के जय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।