फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए आज दिल्ली में बैठक करेंगे गृहमंत्री, जीरो टॉलरेंस नीति पर रह सकता है जोर

Thu, 09 Oct 2025 12:35 AM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

गृह मंत्री शाह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दे सकते हैं।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक दिल्ली में होगी। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका और जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात सहित अन्य के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान पीर पंजाल क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले 1 सितंबर को भी जम्मू-कश्मीर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई थी।

गृह मंत्री शाह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दे सकते हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए समन्वित तरीके से काम करने का निर्देश दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें