फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 14 विदेशी नागरिक पकड़े, इनमें 11 नाइजीरियन

Wed, 08 Oct 2025 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका जिले के एंटी नारकोटिक्स सेल नौ, मोहन गार्डन थाने ने दो, वाहन चोरी निरोधक शाखा, द्वारका सेक्टर 23 और डाबरी थाना पुलिस ने एक एक विदेशी नागरिकों को पकड़ा।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की धर पकड़ जारी है। सितंबर माह में पुलिस ने अलग अलग इलाके से 14 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें 11 नाइजीरिया, दो आइवरी कोस्ट और एक बांग्लादेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत केंद्र में भेज दिया है और इनकी निर्वासन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका जिले के एंटी नारकोटिक्स सेल नौ, मोहन गार्डन थाने ने दो, वाहन चोरी निरोधक शाखा, द्वारका सेक्टर 23 और डाबरी थाना पुलिस ने एक एक विदेशी नागरिकों को पकड़ा। इनकी पहचान नाइजीरिया निवासी एलोचुकु सिलास ओबिजियोफोर, नदुका ओकवोन्को विटालिस, डेविड विलियम्स, ओनीका माइकल, स्टेनली इकेचुकु, जॉनसन डेविड अमेह, सनडे चुकुवुनोन्सो अगबाता, उडेगु हेनरी यू,  पीटर ओनीबुची इलेगबुनानमु, अलेक्जेंडर चुकवेजेक्वू अनीदेबे और हमजा के रूप में हुई है।

वहीं आइवरी कोस्ट निवासी नागरिकों की पहचान कौआसी एमिल याओ और एन जीबीओ लाडज्रो केविन, जबकि बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान अबुल हसनत भुइयां तुहिन के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए सभी नागरिकों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से सभी को निर्वासित करने प्रक्रिया की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें