फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के कार्यक्रम पर पड़ा हिंसा का असर, राजा गार्डन में नहीं कर पाए जनसभा

Sat, 26 Aug 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
AMIT SHAH - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
साध्वी से रेप मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को दोषी ठहराने के बाद खासकर उत्तर भारत में हुई हिंसा का असर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम पर भी पड़ा। दिल्ली के 11 जिलों में धारा 144 लगने के चलते शनिवार को वह राजा गार्डन में सभा नहीं कर सके। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शुक्रवार को अपने कार्यक्रम रद्द करने पड़े थे।
विज्ञापन

 
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने देशभर में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए अभियान शुरू कर रखा है। इसी कड़ी में उन्होंने पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन में शनिवार को सभा करने का निर्णय लिया था। मगर उनकी सभा होने से एक दिन पहले बाबा राम रहीम के मामले के बाद दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई। इसके चलते भाजपा को उनकी जनसभा स्थगित करनी पड़ गई। 

यह दूसरा अवसर है जबकि राजा गार्डन में अमित शाह की होने वाली सभा स्थगित हुई है। इससे पहले छह अगस्त को भी उनकी सभा स्थगित की गई थी। अब अगले माह ही उनकी सभा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


दिल्ली, हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा में धारा 144 लागू
हिंसा के बाद ऐहतिहात के तौर पर दिल्ली, हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। हिंसा और भड़कने की आशंका को देखते हुए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने एनसीआर में सभी बस सेवाएं रोक दी हैं।

शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर के इलाकों में हुए प्रदर्शन
शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुईं। बाबा के भक्तों ने दिल्ली के आनंद विहार, नंद नगरी, गोकुलपुरी, शहादरा, ख्याला, मायापुरी, जहांगीरपुरी, मंडावली हिंसा की है। नंद नगरी और गोकुलपुरी में दो बसों में आग लगा दी गई है। जहांगीरपुरी, मंडावली और ख्याला में डीटीसी बसें फूंक दी गई हैं। बाबा के समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस के दो खाली बोगियों में भी आग लगा दी। गाजियाबाद के लोनी में भी एक बस फूंक दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें