फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला के लिए देवदूत बनी दिल्ली पुलिस, बोली- फरिश्ता बनकर आए सिपाही

Sun, 05 Apr 2020 04:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर पुलिस ने महिला को पहुंचाया अस्पताल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा से गुजर रही दिल्ली की एक महिला के लिए पुलिस उस वक्त भगवान बनकर आई जब लॉकडाउन के दौरान किसी एंबुलेंस नंबर ने उसका फोन नहीं उठाया। तब लॉकडाउन में दिल्ली पुलिस ने एक गर्भवती महिला को सुरक्षित और समय से अस्पताल पहुंचाकर एक नई मिसाल कायम की। वहां महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन


महिला के पति ने बताया कि एक अप्रैल के दिन उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी तो उसने एंबुलेंस नंबर 108, 102, 1031 पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर उन्होंने दिल्ली महिला पुलिस को फोन मिलाया और 20 मिनट में उन्होंने गाड़ी भेज दी।

नवजात बच्ची की मां ने बताया कि आजकल कोरोना वायरस फैला हुआ है और दिल्ली पुलिस हमारे लिए फरिश्ता बनकर आई है। हम दिल से उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस का काम बहुत अच्छा है अगर कोई बोलता है कि वो मदद नहीं कर रहे हैं तो ये गलत हैं।
विज्ञापन


इस घटना पर दिल्ली पुलिस की दक्षिणी जोन की पीसीआर इंचार्ज पूनम पारेख ने बताया कि हमारा स्टाफ ऐसी परिस्थितियों में काम करने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला आराम से घर पहुंचे। अब तक हम ऐसी 155 महिलाओं की मदद कर चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान यह हमारी प्राथमिकता में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें