फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महंगाई के बीच दिखा त्योहार का उत्साह, ईद-उल-अजहा की तैयारियों में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-बकरा ईद को लेकर बाजारों और बकरा मंडियों में बढ़ी रौनक, लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पूर्वी दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) के नजदीक आते ही राजधानी की बकरा मंडियों और बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में 15 मई से 28 मई तक लगने वाली बकरा मंडी में इन दिनों बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से देर रात तक मंडी में खरीदारों और व्यापारियों की भीड़ बनी हुई है।



मंडी में इस बार आठ हजार रुपये से लेकर करीब दो लाख रुपये तक के बकरे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। लोग अपने बजट और पसंद के अनुसार बकरे खरीद रहे हैं। मंडी में हरियाणवी, राजस्थानी, बारबरी, तोतापरी और गुलाबी बच्चा नस्ल के बकरों की सबसे अधिक मांग देखने को मिल रही है। मौजपुर की बकरा मंडी में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली से सटे इलाकों के व्यापारी आ रहे हैं। खरीदार बकरों की सेहत, वजन और नस्ल को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं। महंगाई के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। बाजारों में कपड़े, सजावट और खाने-पीने की वस्तुओं की खरीदारी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बात

खरीदार सबसे पहले बकरे की सेहत देखते हैं। ग्राहक बकरे की नस्ल और वजन को बहुत ध्यान से देखता हैं, उसी के आधार पर खरीदारी होती है। जो बकरा फिट होता है, उसकी डिमांड ज्यादा रहती है। जावेद, स्थानीय दुकानदार


इस समय सबसे ज्यादा डिमांड हरियाणवी, गुलाबी बच्चे और राजस्थानी बकरों की है। नजीम, दुकानदार



इस बार महंगाई के बावजूद लोग अच्छे और स्वस्थ बकरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बच्चे भी अपने पसंद के बकरे चुनने आते हैं। चांद बाबू, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें