फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः दिनभर दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लगा लंबा जाम, परेशान हुए लोग, डीएम-एसएसपी को भी पहुंचना पड़ा

Tue, 21 Apr 2020 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
यूपी गेट पर लगी वाहनों की लंबी कतारें - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

लॉकडाउन में ढील दिए जाने की गफलत में दिल्ली यूपी की सीमा पर आज सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। इसी के चलते आज लगभग दिनभर यूपी गेट पर लंबा जाम दिखा। हालत ऐसी रही कि डीएम और एसएसपी को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। 

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि गाजियाबाद में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सीमाओं को जिला प्रशासन के आदेश पर देर रात से सील कर दिया गया था। मंगलवार सुबह बिना पास वाले वाहनों के कारण यूपी गेट पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

इससे जिनके पास विशेष अनुमति या जरूरी सेवा वाले पास थे उनको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसएचओ कौशांबी अजय सिंह ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद से बॉर्डर सील किया गया है। जिन लोगों को अनुमति है और जो जरूरी सेवा वाले हैं उनको ही जाने की अनुमति दी जा रही है। इस दौरान अन्य लोगों के पहुंचने से जाम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


वहीं लोनी में दिल्ली और बागपत क्षेत्र की सीमाओं पर भी पुलिस ने और सुरक्षा बढ़ा दी। जिन लोगों के पास सरकारी पास हैं और एंबुलेंस को ही सीमा में आने दिया जा रहा है।

सुबह से लग रहे जाम को देखते हुए दिन में लगभग दो बजे गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन ने एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को दिल्ली की ओर से फ्लाईओवर से निकलने की अनुमति जरूर दे दी लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही फ्लाईओवर बंद करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें